Breaking News

बदायूं: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 6 वाहन सीज।

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 6 वाहन सीज।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बदायूं। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग की टीम ने दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 6 वाहनों को सीज किया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात खनन विभाग के अधिकारी गुलशन कुमार ने टीम के साथ थाना कादर चौक और थाना बिनावर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव सकरी के जंगल में अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर रैपर मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गईं।

इसके बाद टीम ने थाना बिनावर क्षेत्र के गांव उसैता में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रालियों को अवैध खनन करते हुए मौके से पकड़ा। सभी वाहनों को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर सीज कर दिया गया।

खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि थाना बिनावर और कादर चौक क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस सख्त कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है और प्रशासन की सक्रियता से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!