Breaking News

बिजली लाइन मरम्मत के दौरान कर्मचारियों से मारपीट, 200 गांवों की आपूर्ति हुई बाधित।

बिजली लाइन मरम्मत के दौरान कर्मचारियों से मारपीट, आपूर्ति हुई बाधित।

जरीफनगर, बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम जतकी में विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के चलते क्षेत्र के करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे 33 केवी जरीफनगर फीडर में आई खराबी को दूर करने के लिए अवर अभियंता वीरेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम जतकी के पास पेड़ की टहनियां विद्युत लाइन से टकराती मिलीं, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही थी।

समस्या के समाधान के लिए नियमानुसार शटडाउन लेकर टहनियों की कटाई का कार्य शुरू कराया गया। आरोप है कि तभी गांव के निवासी शान मोहम्मद मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार के साथ कर्मचारियों को काम रोकने की धमकी दी।

बताया गया कि उन्होंने फोन कर 6-7 अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में संविदाकर्मी अखिलेश के सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे उनका हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के दौरान कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। स्थिति बिगड़ने पर विभागीय टीम को अपनी जान बचाकर मौके से हटना पड़ा, जिससे मरम्मत कार्य अधूरा रह गया और फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

इस संबंध में विद्युत विभाग की ओर से थाना जरीफनगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!