Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

आई एम खान 

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजरा में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

सोमवार को आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, सम्मान और बच्चों की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में सतर्क रहना बेहद जरूरी है और किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1098 का बेझिझक उपयोग कर सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस टीम ने सभी को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उपनिरीक्षक ने कहा कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना है।

इस अवसर पर महिला कांस्टेबल पलक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!