Breaking News

किसानों की पांच समस्याओं को लेकर भाकियू ने उठाई आवाज।

गन्ना भुगतान, बदहाल सड़कों और जलभराव समेत विभिन्न मुद्दे उठाए।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। बहेड़ी क्षेत्र में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार न्यायिक बहेड़ी को ज्ञापन सौंपकर गन्ना भुगतान समेत क्षेत्र की पांच प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान लंबे समय से लंबित है। भुगतान न होने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की।

ज्ञापन में शेरगढ़ रोड से मंडनपुर, जुन्भी और मंसूरगंज को जोड़ने वाली सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें अपनी फसल मंडी तक ले जाने में परेशानी होती है। उन्होंने सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग की।

वसुपुरा अंडरपास में लंबे समय से जलभराव की समस्या का भी मामला उठाया गया। किसानों ने कहा कि पानी भरा रहने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी होती है। इसके अलावा शाहपुर डांडी और इस्लामनगर गोटिया में 32 वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद सड़क निर्माण न होने तथा सरकारी हैंडपंप नहीं लगाए जाने की समस्या भी ज्ञापन में शामिल की गई।

किसान नेताओं ने क्षेत्र की नहरों की सफाई कराने और सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।

ज्ञापन देने वालों में युवा प्रदेश अध्यक्ष वामिक हुसैन, मंडल सचिव महेश पाल, ब्लॉक अध्यक्ष दमखोदा अकील उद्दीन, तहसील अध्यक्ष राजीव मौर्या और जिला मीडिया प्रभारी फईय सकलैनी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को …