Breaking News

गंजडुंडवारा: राज्य स्तरीय वॉलीबाल टीम में क्यूएच कॉलेज के 10 खिलाड़ियों का चयन।

राज्य स्तरीय वॉलीबाल टीम में क्यूएच कॉलेज के 10 खिलाड़ियों का चयन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। मुरसान, हाथरस में 14 सितंबर को आयोजित 40वीं मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में क्यूएच इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की टीम ने बालक अंडर-19 और बालिका अंडर-17 वर्ग में उपविजेता रहकर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के कुल 10 खिलाड़ियों को अब राज्य स्तरीय वॉलीबाल टीम के लिए चुना गया है। बालिका वर्ग में फरहीन, मानसी, सुमैय्या, त्रिसा, तनवी, फबिहा और मूर्ति ने चयन हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग से आर्यन चंद, अजीत तथा अभिराज सिंह ने राज्य स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई।

खिलाड़ियों के चयन की सूचना मिलने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेश चंद्र, कोच आमिर हुसैन, प्रवक्ता सगीर अहमद, संस्थापक अ. वकील, के. वशिष्ठ, मुन्नालाल गुप्ता, अलका गुप्ता, नूरुल गनी, कु. अपूर्वा, विवेक गुप्ता, मुमताज जहां सहित विद्यालय के शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद …