Breaking News

रामलीला मैदान का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा इंतजामों को लेकर दिए निर्देश।

रामलीला मैदान का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा इंतजामों को लेकर दिए निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित ओसीएफ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग और पुलिस बल की तैनाती के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही मैदान के आसपास के संवेदनशील स्थानों और प्रमुख आवागमन मार्गों का भी निरीक्षण किया।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता में रहे। सभी पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का सतर्कता से निर्वहन करें, जिससे कार्यक्रम के दौरान आमजन को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सके।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष की राह पर चलने का लिया संकल्प।

महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष की राह पर चलने …