Breaking News

रामलीला और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक।

रामलीला और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। आगामी दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान होने वाले विभिन्न आयोजनों, रामलीला मंचन और शोभायात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।

श्रीरामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए रामलीला मंचन, शोभायात्रा तथा अन्य आयोजनों के समय और मार्ग के संबंध में जानकारी साझा की। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने कहा कि पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। रामलीला महोत्सव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। शोभायात्रा के दौरान भी सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आयोजकों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

बैठक में अधिकारियों ने आगामी पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आयोजकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जा सकते हैं।

इस अवसर पर श्रीरामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित कुमार महाजन, महामंत्री सचिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष शशांक राठौर, सभासद रामकुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी, संभ्रांत नागरिक और अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कान्हा गौशाला के पास पुलिस ने युवक को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद।

कान्हा गौशाला के पास पुलिस ने युवक को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद। मुबारक अली, संवाददाता शाहजहांपुर। …