Breaking News

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था पर जोर।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने दिए सुरक्षा, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। आगामी राम बारात और वाल्मीकि जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सहसवान कोतवाली सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने की।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि त्योहारों को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सहसवान की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने भी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि प्रमुख मंदिरों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका अधिकारियों को त्योहारों के दौरान साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को जर्जर तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरु, सभासद, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को …