Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न विधानसभाओं से विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के संबोधन के उपरांत यात्रा हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, भगवान परशुराम चौक, रोडवेज, भामाशाह चौक और जेल तिराहा होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रंगकर्मियों ने नाटक का मंचन कर जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन उन्होंने 25 वर्ष पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर जनसेवा की यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि गुजरात को विकास का मॉडल बनाने के प्रयासों के बाद प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की नई पहचान स्थापित की है और देश का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाई है। गांव-गांव सड़कों का निर्माण हुआ है और व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा है तथा सभी त्योहार सौहार्द और उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने पर जोर देते हुए कहा कि एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में काम करना होगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों तक लगातार पहुंचाया जा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा के सभी लोग साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने विकास का मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गईं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की निरंतर यात्रा के प्रतीक हैं। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

भाजपा जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि संगठनात्मक रूप से जहां भी कार्य शेष है, वहां पूरी गंभीरता के साथ काम किया जाएगा। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बताया तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, पूर्व मंत्री डीपी भारती, शैलेश पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण। …