Breaking News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च, पुतला फूंकने का प्रयास।

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च, पुतला फूंकने का प्रयास।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीन खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च की अगुवाई की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और चुनाव में धांधली कर भाजपा को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने इसे लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को …