Breaking News

सहसवान: त्योहारों से पहले सहसवान में पुलिस का पैदल गश्त, बाजारों में दिखा खाकी का पहरा।

त्योहारों से पहले सहसवान में पुलिस का पैदल गश्त, बाजारों में दिखा खाकी का पहरा।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुरुवार शाम पैदल गश्त और रूट मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचे। पुलिस की सक्रियता से लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस का पैदल गश्त कोतवाली परिसर से शुरू हुआ। टीम ने मुख्य बाजार, बदायूं रोड, चौधरी मौहल्ला, सैफुल्लागंज, मंडी समिति समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने कहा कि पैदल गश्त का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था के प्रति सचेत रखना है। त्योहारों के दौरान शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।

रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 अथवा थाना पुलिस को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

अग्निशिखा में छात्राओं ने दिखाया आत्मविश्वास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश।

रामलीला मैदान से ब्लॉक परिसर तक निकली शोभायात्रा, खुले मंच पर छात्राओं ने रखे विचार। …