Breaking News

बिसौली: ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में रामशरण वैद्य इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवा, जिला स्तर के लिए हुआ चयन।

बिसौली: ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में रामशरण वैद्य इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवा, जिला स्तर के लिए हुआ चयन।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के मदन लाल इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज (मई-बसई) की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें कड़ी स्पर्धा के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा आध्या मिश्रा और पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा नीलम ने बाजी मारी। ब्लॉक स्तर पर चयनित इन दोनों प्रतिभावान छात्राओं का चयन अब बदायूं में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। छात्राओं की इस सफलता और प्रतियोगिता की तैयारी में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाशवीर तथा आनंद सिंह का विशेष मार्गदर्शन व योगदान रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …