Breaking News

विश्व के शीर्ष 1000 शोधकर्ताओं में डॉ. सचिन कुमार राघव की शानदार उपलब्धि।

मॉडलिंग एवं सिमुलेशन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर 242वीं और भारत में 14वीं रैंक हासिल।

आई एम खान 

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूं के गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार राघव ने शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष 1000 शोधकर्ताओं की सूची में उन्हें मॉडलिंग एवं सिमुलेशन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर 242वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं भारत में उन्होंने 14वीं रैंक हासिल की है।

डॉ. राघव की इस उपलब्धि से राजकीय महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध के क्षेत्र में मिली इस सफलता को महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे महाविद्यालय की अकादमिक एवं शोध गतिविधियों को भी नई पहचान मिली है।

अपनी सफलता पर डॉ. सचिन कुमार राघव ने कहा कि यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत प्रयासों के साथ-साथ महाविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण, प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता के मार्गदर्शन, वरिष्ठ शिक्षकों के आशीर्वाद और सहकर्मियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक शोध कार्य करने तथा अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।

डॉ. राघव की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता सहित डॉ. संजीव राठौर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. राजधन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. सरिता यादव और डॉ. सारिका शर्मा समेत महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन। आई एम खान  बिसौली। नगर के …