Breaking News

सुरक्षा कर्मियों के पंजीयन के लिए विकासखंड स्तर पर लगेंगे शिविर।

सुरक्षा कर्मियों के पंजीयन के लिए विकासखंड स्तर पर लगेंगे शिविर।

बदायूं। जनपद में सुरक्षा कर्मियों के पंजीयन के लिए विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, लखनऊ के कमान्डेंट के आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित तिथियों और स्थानों पर पंजीयन शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विकासखंडों में अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे इच्छुक सुरक्षा कर्मियों का नियमानुसार पंजीयन किया जा सके। उन्होंने शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने और निर्धारित कार्यक्रम का पूरी तरह पालन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण। …