Breaking News

डांडिया नाइट और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में पहचान जांच, पुलिस सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा के पालन की मांग।

नवरात्र के आयोजनों को लेकर विहिप ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। नवरात्र के दौरान शहर में प्रस्तावित डांडिया नाइट और दुर्गा पूजा आयोजनों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने प्रवेश एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से स्पष्ट नियम निर्धारित करने की मांग की है। संगठन ने धार्मिक आयोजनों में प्रवेश से पहले पहचान पत्रों की जांच, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की मांग उठाई।

कृष्ण लीला स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में विहिप के महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने कहा कि अक्टूबर में नवरात्र के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर डांडिया नाइट सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। संगठन की मांग है कि ऐसे आयोजनों में प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था पहले से निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि आयोजकों को प्रवेश के समय पहचान पत्र और आधार कार्ड की जांच की व्यवस्था करनी चाहिए। विहिप ने मुस्लिम व्यक्तियों को इन आयोजनों से दूर रखने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। संगठन ने युवक-युवतियों की मुलाकातों का हवाला देते हुए कुछ घटनाओं को लेकर आशंका जताई।

विहिप और बजरंग दल ने धार्मिक आयोजन के रूप में अनुमति दिए जाने वाले कार्यक्रमों में माता दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कराने की मांग की। इसके अलावा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले या आपत्तिजनक गीत-संगीत पर रोक लगाने, नशे की हालत में किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने तथा महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई।

संगठन ने प्रशासन से इन मांगों को ध्यान में रखते हुए आयोजनों को अनुमति देने की अपील की। विहिप नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे।

प्रेस वार्ता में निखिल गंगवार, आशीष शर्मा, सचिन कुमार, रोहित भसीन, सचिन सक्सेना, निकुंज साहू, वीरेंद्र यादव, अभिषेक मौर्य, अभिषेक रतनकर, प्रशांत सिंह और हिमांशु खुलवे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट : केवलानंद गौड़, महानगर संयोजक, विहिप बरेली

Spread the love

Check Also

राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने गंजडुंडवारा सीएचसी का किया निरीक्षण।

व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर जताई प्रसन्नता, महिला और नवजात मरीजों की बेहतर देखभाल के दिए …