Breaking News

गांधी-शास्त्री जयंती पर गंधरोली विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

गांधी-शास्त्री जयंती पर गंधरोली विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आई एम खान 

बिसौली। संविलियन विद्यालय गंधरोली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने झांकी, गीत, कविता तथा लघु नाटिका के माध्यम से दोनों महान व्यक्तित्वों के जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत किया।

विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा प्रेरणादायी प्रसंगों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सहायक अध्यापक शम्मी कुमार गुप्ता एवं अजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके योगदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभाकर सक्सेना, शम्मी कुमार गुप्ता, अजय, अलका, संजय कुमार, सुरेंद्र पाल, सुमन, अवंतिका, गौरी शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। प्रधान संपादक, …