Breaking News

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक।

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील क्षेत्र के दबतोरी स्थित कुमारी मंजू लता मेमोरियल इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी तथा महिला मोर्चा की महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने भरत-कैकेयी संवाद, केवट-राम संवाद, दहेज प्रथा पर आधारित नाटक, शहीद भगत सिंह तथा अनपढ़ बीबी सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक एवं ऐतिहासिक विषयों को मंच पर जीवंत किया।

विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और उसके दुष्प्रभावों को लेकर भी नाटक प्रस्तुत किया। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित विभिन्न सामाजिक माध्यमों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति युवाओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाना चाहिए। पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से मोबाइल का प्रयोग करने से बचना चाहिए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

महिला मोर्चा की महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम में देश के वीर शहीदों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी तथा दबतोरी पुलिस चौकी प्रभारी विक्रांत आर्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से माता-पिता की आज्ञा का पालन करने और उन्हें जीवन का प्रथम गुरु मानने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक विजय भान सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुनील कुमार कठेरिया, प्रधानाचार्य आकाश दीप गुप्ता, शिक्षक तिलक सिंह, नीरेश सिंह, लूसी गंगवार, रामचंद्र, बाबूराम, दिनेश शर्मा, सचिन कठेरिया, सुनील शर्मा, सुखदेव, कल्यान, अतर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य बाबूराम ने किया।

Spread the love

Check Also

गांधी-शास्त्री जयंती पर गंधरोली विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

गांधी-शास्त्री जयंती पर गंधरोली विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम। आई एम खान  बिसौली। संविलियन विद्यालय …