Breaking News

सर्वा गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 75 बुखार पीड़ितों की जांच।

सर्वा गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 75 बुखार पीड़ितों की जांच।

बदायूं। तहसील बिसौली के ग्राम सर्वा में बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी सामने आने के बाद जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव पहुंचकर मरीजों की जांच की। टीम ने मौके पर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।

उप जिलाधिकारी बिसौली के नेतृत्व में एसीएमओ, एमओआईसी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने गांव का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच के दौरान 75 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनमें मलेरिया के लिए 52 जांच कराई गईं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। डेंगू की 30 जांच भी निगेटिव पाई गईं। वहीं, एक मरीज के डेंगू की पुष्टि के लिए एलिसा जांच का नमूना भेजा गया है।

इसके अलावा टायफाइड की जांच के लिए 10 नमूने लिए गए, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहले से उपचार करा रहे मरीजों की स्थिति की भी जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलाधिकारी को दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि शुरुआती जांच में अधिकांश मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। टीम के अनुसार बुखार के शुरुआती दिनों में या दवा व एंटीबायोटिक लेने के बाद मलेरिया, डेंगू अथवा टायफाइड की जांच में संक्रमण तत्काल सामने नहीं आ सकता। ऐसी स्थिति में एक-दो दिन बाद दोबारा जांच कराने पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

टीम ने यह भी बताया कि गांव के वायरल फीवर से पीड़ित नौ लोग पहले से निजी अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यकता के अनुसार दोबारा जांच कराने की बात कही है।

Spread the love

Check Also

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप। …