Breaking News

बिसौली: होली से पहले विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, घटतौली पर कई दुकानों के चालान।

होली से पहले विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, घटतौली पर कई दुकानों के चालान।

आई एम खान 

बिसौली। होली पर्व को देखते हुए उपभोक्ता हित संरक्षण के उद्देश्य से विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा बिसौली नगर सहित इस्लानगर, वजीरगंज एवं करनपुर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों पर घटतौली पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई।

मंगलवार को नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान बरेली संभाग के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षक ने दुकानदारों को माप-तौल से संबंधित लाइसेंस दुकान में प्रदर्शित करने एवं समय पर नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए।

अभियान के अंतर्गत एलपीजी गैस एजेंसी एवं गोदाम, आटा, सूजी, मैदा के पैकेट, वनस्पति तेल, घी, रंग-गुलाल, मिठाई एवं ड्राई फूड के पैकेट, धर्मकांटे, पेट्रोल पंप, मीट की दुकानें, फल-सब्जी की दुकानें तथा खाद-बीज विक्रेताओं की जांच की गई। मिठाई की दुकानों पर घटतौली पाए जाने पर अधिनियम के तहत चालान किए गए, जबकि मीट की दुकानों पर बिना सत्यापित उपकरणों के उपयोग पर भी कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि उपभोक्ता घटतौली या पैकेट संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे विधिक माप विज्ञान विभाग में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!