Breaking News

बिसौली: संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में वार्षिकोत्सव व गृह कार्य पुस्तिका का विमोचन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में वार्षिकोत्सव व गृह कार्य पुस्तिका का विमोचन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

आई एम खान 

बिसौली। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में विद्यालय वार्षिक उत्सव एवं विद्यालय गृह कार्य पुस्तिका का भव्य विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय एवं ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया।

मुख्य अतिथियों ने विद्यालय का भ्रमण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं के प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टीएलएम पार्क में “अखंड भारत” विषय पर दी गई प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि प्रदान की। वहीं रोटरी आई हॉस्पीटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल द्वारा पूर्व परीक्षण के बाद कमजोर दृष्टि वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। माह फरवरी 2026 का शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार मनोज कुमार यादव (फॉरेस्ट ऑफिसर, बिसौली) द्वारा प्रदान किया गया।

ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने विद्यालय तक गांव के बाहर से 120 मीटर सीसी सड़क निर्माण तथा मिड-डे मील शेड में टाइलीकरण कराने का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने विद्यालय को क्षेत्र का आदर्श विद्यालय बताते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की सफलता प्रधानाध्यापक एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा, “ये बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य के कर्णधार हैं।”

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल, प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, महावीर नेताजी, विनोद यादव, सहायक अध्यापक उमेश चंद्र, चित्रा, हेमलता, हिमानी वार्ष्णेय एवं अंजुम बुशरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। साथ ही रोटेरियन विनय शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महामंत्री नरेंद्र दिवाकर, रोटेरियन देवेंद्र सिंह, शिवराम सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, एआरपी रानी, मचिन मिश्रा, क्वालिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. अताउर रहमान और देवेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!