Breaking News

बिसौली: डी. पॉल स्कूल में आईसीएसई हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न।

डी. पॉल स्कूल में आईसीएसई हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र के डी. पॉल स्कूल में प्रबंधक डॉ. फादर मार्टिन वी.सी.के. के निर्देशन में आईसीएसई बोर्ड की हाई स्कूल हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ सहभागिता की तथा प्रश्नों के उत्तर संतोषजनक ढंग से लिखे।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार हिंदी विषय की पढ़ाई पूरे शैक्षणिक सत्र में सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से कराई गई। शिक्षकों द्वारा नियमित अभ्यास, पुनरावृत्ति कक्षाएं और मॉडल प्रश्नपत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी कराई गई थी।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुदृढ़ तैयारी का सकारात्मक प्रभाव परीक्षा के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …