Breaking News

कासगंज में दर्दनाक हादसा: मोबाइल आटा चक्की में फंसी महिला की मौत।

कासगंज में दर्दनाक हादसा: मोबाइल आटा चक्की में फंसी महिला की मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला किसान की जान चली गई। घटना गांव नगला देवी की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से संचालित मोबाइल आटा चक्की पर आटा पिसाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान रास्ता संकरा होने के कारण पास से गुजर रही सावित्री देवी की साड़ी अचानक चक्की में फंस गई।

साड़ी फंसते ही महिला संतुलन खो बैठीं और कुछ ही क्षणों में मशीन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!