Breaking News

बिसौली: सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रवेश द्वार पर तैनात शिक्षकों एवं पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का मिलान करने के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया। सघन जांच व्यवस्था के चलते परीक्षा केंद्र पर अनुशासन का माहौल बना रहा।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा में 66 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से 65 उपस्थित रहीं। उन्होंने परीक्षार्थियों से निष्पक्षता बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग न करने की अपील की।

केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक, बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …