Breaking News

बिसौली: जीआईसी की प्रिंसिपल अवंतिका सिंह ने यूपीपीएससी में पाई 106वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी।

जीआईसी की प्रिंसिपल अवंतिका सिंह ने यूपीपीएससी में पाई 106वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी।

आई एम खान 

बिसौली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल अवंतिका सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में ऑल इंडिया 106वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही कॉलेज स्टाफ, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

अवंतिका सिंह का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शिक्षा की बात करें तो अवंतिका सिंह ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई होली चाइल्ड स्कूल, गाजियाबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज और हंसराज कॉलेज से स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था, जिसे उन्होंने अपने निरंतर प्रयास और परिश्रम से हासिल कर दिखाया।

उनके पिता काली चरण लोक अदालत चेयरपर्सन बरेली में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता कमलेश ने भी हर कदम पर उनका सहयोग किया। अवंतिका सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी मेहनत को देते हुए कहा कि सच्चे मन से किए गए प्रयास ही सपनों को साकार करते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने उनकी सफलता को युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में मानसी ठक्कर, सावित्री देवी, शशिकांत सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!