Breaking News

बिल्सी: एकादशी पर बिल्सी में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे, भव्य संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

एकादशी पर बिल्सी में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे, भव्य संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बिल्सी, बदायूं। एकादशी के पावन अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में खाटू श्याम बाबा के भव्य संकीर्तन आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा का गुणगान किया तथा भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात तक भजनों का आनंद लिया।

नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी के श्री श्याम भवन में आयोजित संकीर्तन से पूर्व खाटू श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया। गद्दी संचालक शुभम माहेश्वरी ने बाबा को भोग अर्पित कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। इसके पश्चात भगवान गणेश, श्री हनुमान जी और राधा रानी की स्तुति प्रस्तुत की गई। भजन गायकों ने बाबा के लोकप्रिय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए बाबा के जयकारे लगाते रहे।

देर रात संपन्न हुई महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इधर, नगर की सब्जी मंडी के सामने स्थित श्याम भवन तथा तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी विशेष संकीर्तन का आयोजन किया गया। यहां भी श्रद्धालुओं ने भजनों का रसास्वादन किया और आरती के उपरांत प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन का लाभ प्राप्त किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …