Breaking News

बिसौली तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अधिकारियों से सम्मानजनक व्यवहार की उठाई मांग।

बिसौली तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अधिकारियों से सम्मानजनक व्यवहार की उठाई मांग।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उनके साथ असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे बार के सदस्यों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और बाद में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।

सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अधिवक्ताओं तथा संबंधित अधिकारी से अलग-अलग बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। काफी देर तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

अधिवक्ताओं का कहना था कि भविष्य में यदि किसी भी अधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ असम्मानजनक व्यवहार किया जाता है, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बाध्य होंगे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन सहित दिनेश चंद्र शर्मा, केपी सिंह, अभीक्ष पाठक, गजेंद्र यादव, विवेक तिवारी, सत्यपाल, हृदेश शर्मा, बलवीर सिंह यादव, हरेन्द्र सिंह, सचिन सक्सेना, राजीव, सुनील चौहान, योगेश मौर्य, इकरार अहमद, अबरार खान, उमेश शंखधर, वेदप्रकाश सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल शर्मा, राहुल यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …