Breaking News

बंजरिया के संविलयन विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख निधि से बने शौचालय का लोकार्पण।

बंजरिया के संविलयन विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख निधि से बने शौचालय का लोकार्पण।

आई एम खान 

बिसौली। आसफपुर ब्लॉक के संविलयन विद्यालय बंजरिया में ब्लॉक प्रमुख निधि से निर्मित नवनिर्मित शौचालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ओम किशन और विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर भावभीनी स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और शिक्षा पर आधारित गीतों के माध्यम से शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम किशन ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण और व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अभिभावकों से अपील की कि वे शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होने वाली सरकारी धनराशि का सदुपयोग केवल बच्चों की ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्वेटर और स्टेशनरी खरीदने में ही किया जाना चाहिए ताकि उनके पठन-पाठन में कोई बाधा न आए।

इस दौरान शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सुचिका वार्ष्णेय, सरस्वती, सरोज कुमारी, अवधेश, शालिनी, माला देवी, जलधारा, गुड्डो और रूपवती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …