Breaking News

बदायूं: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

बदायूं: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत, बदायूं’ के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएसपीजी कॉलेज, बदायूं के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह यादव रहे।

​इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को पर्यावरण और जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों को सौंपी जाने वाली हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

​कार्यक्रम के दौरान युवाओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया और आसपास के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस आयोजन में निधि अवस्थी, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी राहुल कुमार, रविंद्र पाल सिंह, ओमवीर सिंह यादव और सुधीर कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!