Breaking News

पलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन थारू समाज की बेटियों के साथ मनाया गया, विधायक रोमी साहनी ने दीं शुभकामनाएं।

पलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन थारू समाज की बेटियों के साथ मनाया गया, विधायक रोमी साहनी ने दीं शुभकामनाएं।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

पलिया (लखीमपुर खीरी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर पलिया विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने किया, जिसमें थारू समाज की बेटियों, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था।

विधायक रोमी साहनी ने थारू समाज की बेटियों के बीच पहुंचकर केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं की सराहना की। विधायक रोमी साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और गरीब, किसान, युवा व समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान थारू समाज की बेटियों को सम्मानित करते हुए विधायक ने उन्हें समाज की शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधानों और समाज के वरिष्ठ लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को प्रदेश के विकास का मजबूत नेतृत्व बताया। अंत में सभी ने प्रदेश की खुशहाली व विकास की कामना करते हुए मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!