Breaking News

बिसौली: विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसील परिसर में हुआ पौधरोपण, अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

बिसौली: विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसील परिसर में हुआ पौधरोपण, अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

आई एम खान 

बिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बिसौली तहसील परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी साई आश्रित शाख मुरी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक पेड़ लगाना पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है और यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार के समान है। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण के माध्यम से ही हम पर्यावरण को संवार सकते हैं और यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।

नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा होगी। इस अभियान के तहत पीपल, नीम, अमरूद और सहजन के छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में तहसील कार्यालय के समस्त कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!