Breaking News

बदायूं: अब 20 नवम्बर तक करें आवेदन: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की तिथि बढ़ी। 

अब 20 नवम्बर तक करें आवेदन: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की तिथि बढ़ी। 

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना” के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बदायूं के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि अब आवेदक 20 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह योजना प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों — जैसे बढ़ई, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री, सुनार और मोची आदि को प्रशिक्षण एवं टूलकिट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2025 निर्धारित थी, लेकिन अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के कारण शासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं —

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (एससी, ओबीसी वर्ग के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • परंपरागत कारीगरी का प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य या पालिका अध्यक्ष से निर्गत)

आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और वह जनपद का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। परिवार का केवल एक सदस्य ही आवेदन के लिए पात्र होगा।

इसके साथ ही, यह भी जरूरी है कि आवेदक या उसके परिवार का कोई सदस्य पूर्व में इस योजना या किसी अन्य प्रशिक्षण योजना के तहत टूलकिट या मानदेय का लाभ न लिया हो। इसके लिए ₹10 के नोटरी शपथ पत्र पर घोषणा देनी होगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बदायूं से संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …