Breaking News

बदायूं: सोलर रूफटॉप योजना पर कार्यशाला, अध्यापकों को बताए गए लाभ।

सोलर रूफटॉप योजना पर कार्यशाला, अध्यापकों को बताए गए लाभ।

बदायूं।  डायट प्रेक्षागृह में सोमवार को “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” के तहत प्राथमिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने की।

सीडीओ ने उपस्थित सभी शिक्षकों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए ऑन-ग्रिड सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद की रैंक प्रदेश में 55वें स्थान पर है, लेकिन यदि सभी शिक्षक अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाएं तो जिले को निर्धारित लक्ष्य तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

कार्यशाला में नेडा (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) के परियोजना अधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से योजना के तकनीकी और आर्थिक पहलुओं की जानकारी दी। बताया गया कि जनपद को 5880 सोलर संयंत्रों का लक्ष्य मिला है, जिनमें से अब तक 770 संयंत्रों की स्थापना पूरी की जा चुकी है, जबकि 597 लाभार्थियों को अनुदान की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को बड़े पैमाने पर लाभ दिया जा रहा है।

1 किलोवाट सोलर संयंत्र की लागत ₹60,000 होती है, जिस पर ₹45,000 का अनुदान देय है।

2 किलोवाट संयंत्र पर ₹1,20,000 की लागत के विरुद्ध ₹90,000 का अनुदान,

जबकि 3 किलोवाट संयंत्र पर ₹1,80,000 की लागत के मुकाबले ₹1,08,000 का अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।

कार्यक्रम में कार्यरत वेंडर कंपनियों — वेदांता इंटर प्रा०, सहयोग इंटर प्रा० और सम्राट इंटर प्रा० — के प्रतिनिधियों ने भी सोलर संयंत्र स्थापना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही, जिन अध्यापकों ने पहले से संयंत्र लगवाकर सब्सिडी प्राप्त की है, उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बिजली बिल में हो रही बचत के लाभ बताए और अन्य शिक्षकों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, वेंडर प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!