Breaking News

भारतीय किसान यूनियन शिवपाल में बबलू ठाकुर (मक्खनपुर) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।

भारतीय किसान यूनियन शिवपाल में बबलू ठाकुर (मक्खनपुर) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।

संवाददाता – आनन्द पाण्डेय

इटावा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति छोड़कर आए बबलू ठाकुर (मक्खनपुर) को किसान नेता नीरज यादव ने संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव जी के दिशा-निर्देशन में भाकियू महाशक्ति छोड़कर आए बबलू ठाकुर का भारतीय किसान यूनियन शिवपाल परिवार में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व किसान नेता नीरज यादव ने उन्हें संगठन में राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्त किया। इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, अशोक यादव सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बबलू ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान “जय जवान, जय किसान” और “भारतीय किसान यूनियन शिवपाल ज़िंदाबाद” के नारे गूंजे।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …