Breaking News

खेत पर गए किसान पर जंगली सूअर का हमला, भाकियू (जनशक्ति) ने मुआवजे और सुरक्षा की उठाई मांग। 

खेत पर गए किसान पर जंगली सूअर का हमला, भाकियू (जनशक्ति) ने मुआवजे और सुरक्षा की उठाई मांग। 

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह

बदायूं: थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम नागपुर में खेत पर कार्य करने गए एक किसान पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नागपुर निवासी 40 वर्षीय किसान रामकिशोर अपने खेत पर गए हुए थे, तभी अचानक एक जंगली सूअर ने उन पर हमला बोल दिया। इस घटना में किसान रामकिशोर घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) के जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल किसान का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ संगठन मंत्री महावीर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भी मौजूद रहे।

यूनियन के नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि खेतों में जंगली सूअरों का बढ़ता आतंक लगातार किसानों की जान और उनकी फसलों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि घायल किसान को तत्काल आर्थिक सहायता, बेहतर और निशुल्क उपचार तथा नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही, वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर जंगली सूअरों के आतंक से किसानों को सुरक्षा दिलाई जाए।

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की सुरक्षा और राहत के लिए शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) किसानों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …