Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

उझानी, (बदायूं)। उझानी स्थित ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पोस्टरों, प्रेरक विचारों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर, फोटो खिंचवाकर और सेल्फ़ी लेकर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

शिक्षकों के सम्मान में विशेष आयोजन।

विद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट द्वारा शिक्षकों के सम्मान में आर.के. होटल में भव्य सत्कार एवं भोज का आयोजन किया गया। होटल में प्रवेश करने पर सभी का बैज लगाकर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने बुके भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।

रंगारंग प्रस्तुतियाँ और प्रतियोगिताएँ।

शिक्षकों के लिए विभिन्न फन गेम्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  • प्रियाराणा और रश्मि सिंह के नेतृत्व में आयोजित चित्रकारी गेम में शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। विजयी टीम को निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
  • आंजली शर्मा ने बांसुरी पर फिल्मी धुनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसका साथ क्रिस ने गिटार पर दिया।
  • उषा खरे ने ग़ज़ल “तेरे आने की जब खबर महके” गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
  • माला गुप्ता और अंशु वर्मा ने “आँखों ही आँखों में” गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
  • सक़ीव रज़ा ने दर्द भरे नग़मे सुनाकर माहौल को भावुक किया।
  • रिधिमा बरेजा, नूपुर अग्रवाल और गीता मिश्रा के निर्देशन में टीम प्रतियोगिता हुई।
  • रैप वॉक प्रतियोगिता में शिक्षकों, प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा।
  • सक़ीव रज़ा और सिम्मी नाज़िर की मेडली प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
  • प्रांजल शर्मा और सिम्मी नाज़िर को उनकी शानदार प्रस्तुति पर ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रेरणादायी संदेश।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने कहा कि आज शिक्षक का कार्य केवल पढ़ाना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है।

प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट ने शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कला विभाग की रचना यादव, मनोज सक्सेना, अर्चना और विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा।

अंत में निदेशक महोदय ने सभी शिक्षकों को उपहार भेंटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। पूरे दिन आयोजित हुए कार्यक्रमों का सभी ने भरपूर आनंद उठाया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!