Breaking News

भंडारे का बासी खाना खाने से बिगड़ी 200 से अधिक लोगों की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप।

भंडारे का बासी खाना खाने से बिगड़ी 200 से अधिक लोगों की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर में हनुमान मंदिर पर आयोजित भंडारे का बासी भोजन खाने से 200 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

ग्रामीणों ने बताया कि भंडारा हनुमान मंदिर पर कथा समाप्त होने के बाद आयोजित किया गया था। अगले दिन कुछ लोगों ने बचे हुए भोजन का सेवन किया। इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त और पेट दर्द की गंभीर शिकायत होने लगी।

बीमार पड़े ग्रामीणों को आनन-फानन में गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। इनमें से करीब दो दर्जन लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तत्काल गांव पहुंची और बीमार लोगों का इलाज शुरू कराया। वहीं, अन्य ग्रामीणों की भी स्वास्थ्य जांच की गई।

बाइट-धन देवी, मरीज महिला।

बाइट- पायल, मरीज।

बाइट- महेश सिंह, स्थानीय ग्रामीण।

बाइट-संजीव सक्सेना, अधीक्षक, जिला अस्पताल।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!