Breaking News

उन्नाव में कवि धर्मेन्द्र शुक्ल “आलोक” जी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।

उन्नाव में कवि धर्मेन्द्र शुक्ल “आलोक” जी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद की विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रखर कवि और ओजस्वी वक्ता धर्मेन्द्र शुक्ल “आलोक” जी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धर्मेन्द्र आलोक स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में उनके निज निवास 160/7 आवास विकास कॉलोनी, उन्नाव में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आलोक जी की धर्मपत्नी श्रीमती सीता शुक्ला, उनकी पुत्रियां श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, सुरभि शुक्ला और प्राची मिश्रा, इसके साथ ही हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, विनय द्विवेदी और अखिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार आलोक जी के परिजन योगेन्द्र तिवारी ने व्यक्त किया और सभी ने उनके प्रेरणादायी जीवन को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …