Breaking News

कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र।

कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद की 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 503 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की उपस्थिति में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी गई।

इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से 9 नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 50 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि शेष सहायिकाओं को जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 17 पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदाम शहाबगंज का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी सभागार में देखा गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी समाज में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण की देखभाल उनके माध्यम से ही होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही लाभार्थियों को दिए गए स्मार्टफोन के माध्यम से विभागीय एप्स का उपयोग सीखकर कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने भी सभी चयनित कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुपोषण को समाप्त करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका अहम है।

कार्यक्रम में विधानसभा चकिया और मुगलसराय के विधायक प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!