Breaking News

अंकित जायसवाल ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड’ से सम्मानित, बोले— यह सम्मान समिति के हर सहयोगी का है

अंकित जायसवाल ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड’ से सम्मानित, बोले— यह सम्मान समिति के हर सहयोगी का है

जावेद अली, संवाददाता

चंदौली/वाराणसी: समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाली संस्था ‘नवयुवक जन सेवा समिति’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी के परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए “खुशी राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड” से नवाजा गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान ‘खुशी की उड़ान’ संस्था द्वारा अपने छठे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया। संस्था की संस्थापिका, प्रख्यात अधिवक्ता सारिका दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करना था।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने अपनी विनम्रता का परिचय देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “यह सम्मान व्यक्तिगत रूप से मेरा या केवल समिति का नहीं है, बल्कि मैं इसे समिति के प्रत्येक सदस्य और उन तमाम सहयोगियों को समर्पित करता हूँ, जिनके निस्वार्थ सहयोग से हमारी समिति वर्ष भर सेवा कार्यों में जुटी रहती है। उन्हीं की मेहनत और जनता के विश्वास ने आज हमें इस मुकाम पर पहुँचाया है।”

अंकित जायसवाल ने खुशी की उड़ान संस्था की संस्थापिका एडवोकेट सारिका दुबे का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से युवाओं में समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह पुरस्कार उनकी समिति को भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटने की प्रेरणा देगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!