Breaking News

भुड़कुड़ा गांव में स्वतंत्रता सेनानी रामप्यारे सिंह की स्मृति में 500 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल।

भुड़कुड़ा गांव में स्वतंत्रता सेनानी रामप्यारे सिंह की स्मृति में 500 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामप्यारे सिंह की स्मृति में कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष काशी नाथ सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने की।

इस अवसर पर करीब 500 वृद्धजनों और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भुड़कुड़ा गांव में वर्षों से कंबल वितरण का आयोजन किया जाता रहा है। यह सेवा कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस संकल्प को आगे बढ़ाता है, जिसमें कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और ठंड से परेशान न हो। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह सेवा कार्य प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने और यह तभी संभव है जब समाज एकजुट होकर सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करे। बुजुर्गों के सम्मान और जरूरतमंदों की मदद से समाज को नई दिशा मिलती है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश है कि देश का कोई भी नागरिक ठंड से न ठिठुरे। इसी उद्देश्य से हर क्षेत्र में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चकिया, शंभू नाथ सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष पाठक, अभिषेक सिंह, आशीष कुमार जायसवाल, आशुतोष प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!