Breaking News

रोजा पुलिस की तत्परता, 24 घंटे में लापता दो बच्चे सुरक्षित मिले।

रोजा पुलिस की तत्परता, 24 घंटे में लापता दो बच्चे सुरक्षित मिले।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए 12 वर्षीय बालक और 11 वर्षीय बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल खोज निकाला। दोनों बच्चे 15 अक्टूबर को इंद्रानगर कॉलोनी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास मिले। पुलिस ने बच्चों की बरामदगी के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, लोधीपुर निवासी अखलाक ने 15 अक्टूबर को थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनका 12 वर्षीय बेटा और पड़ोस में रहने वाली 11 वर्षीय बालिका 14 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे घर से नाराज होकर चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर रोजा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की। मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत सक्रिय हुई पुलिस टीम ने अगले दिन सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चों को इंद्रानगर कॉलोनी में इंडियन पेट्रोल पंप के पास से सकुशल बरामद कर लिया। समय रहते दोनों बच्चों के मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। बच्चों को तलाश कर बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …