Breaking News

महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर रोष, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर रोष, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह

बदायूं। महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश ने नाराजगी जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी बदायूं को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई करने और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की गई।

संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दो-तीन दिन पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। महासभा का कहना है कि इससे पहले भी प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बार-बार इस तरह की घटनाएं होना चिंताजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

क्षत्रिय महासभा ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में शौर्य, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना को संगठन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने, महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा।

Spread the love

Check Also

विधानसभा 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क जारी, लोगों की समस्याएं सुनकर ले रहे सुझाव।

विधानसभा 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क जारी, लोगों की समस्याएं सुनकर ले …