Breaking News

तिलहर में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन गिरफ्तार।

तिलहर में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। तिलहर में घर में घुसकर हथियार के बल पर रुपये मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मामले में वांछित थे। उन्हें 15 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिरिया बाबा धार्मिक स्थल के पीछे से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तिलहर कस्बे के निजामगंज निवासी राजेश कुमार शर्मा ने 30 सितंबर 2026 को थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ लोग एकजुट होकर उनके घर में घुस आए और अवैध असलहा दिखाकर दो हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

इस प्रकरण में पुलिस ने अभिषेक सिंह पुत्र सत्यभान, निवासी अम्बेडकर मौजमपुर गौटिया, तथा मनोज कुमार पुत्र रक्षपाल और संतोष पुत्र रक्षपाल, निवासी मोहल्ला बारह पत्थर, तिलहर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र के नेतृत्व में की गई।

 

 

Spread the love

Check Also

एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग।

इंकलाबी मजदूर केंद्र ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मतदाता सूची से नाम काटने और दिल्ली …