Breaking News

बिल्सी: तहसील सभागार में नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र, विधायक हरीश शाक्य ने दी शुभकामनाएं।

बिल्सी: तहसील सभागार में नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र, विधायक हरीश शाक्य ने दी शुभकामनाएं।

बिल्सी (बदायूं): स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सहायिकाओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रही चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने नवनियुक्त सहायिकाओं को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। इसके साथ ही वे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस वितरण अभियान के तहत दहगवां, इस्लामनगर, अंबियापुर और सहसवान ब्लॉक की चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी लगन से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार बदन सिंह, राखी गुप्ता, सर्वेश कुमार, उज्ज्वल कुमार, दीपक राठौर, नुसरत जहां, इशांत समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाएं मौजूद रहीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: मदर एथीना स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए नई विद्यालय कैबिनेट का गठन, आस्था मालू बनीं हेड गर्ल और वंश यादव बने हेड ब्यॉय।

मदर एथीना स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए नई विद्यालय कैबिनेट का गठन, आस्था मालू …