Breaking News

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार की कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई।

बिना आईएसटीपी और ओवरलोड मिले दो ट्रक पकड़े।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बहेड़ी (बरेली)। अवैध खनन सामग्री के परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने रविवार सुबह अभियान चलाकर दो ट्रकों को पकड़ लिया। दोनों वाहनों में आवश्यक आईएसटीपी नहीं मिला और जांच के दौरान उन्हें ओवरलोड पाया गया। कार्रवाई उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा के निर्देश पर की गई।

सुबह चेकिंग के दौरान नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह और सत्यवीर सिंह ने संदिग्ध ट्रकों को रोककर उनके कागजात और लोड की जांच की। जांच में दोनों वाहनों के पास आवश्यक आईएसटीपी नहीं पाया गया। इसके अलावा दोनों ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चलते मिले। अधिकारियों ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पकड़े गए ट्रकों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार जुर्माना समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खनन विभाग बरेली की ओर से दोनों वाहनों के जब्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने और नियमों की अनदेखी कर ओवरलोड वाहन चलाने वालों में खलबली मची हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन। आई एम खान  बिसौली। नगर के …