Breaking News

गंजडुंडवारा में 78वें श्रीरामलीला महोत्सव का आगाज: देवमंच पूजन संग तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।

गंजडुंडवारा में 78वें श्रीरामलीला महोत्सव का आगाज: देवमंच पूजन संग तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर के पंचायती बाग में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 78वें श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियां सोमवार को देवमंच के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शुरू हो गईं। सनातन परंपरा के अनुसार पूजन के बाद ही मंच निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को गति दी जाती है। इस मौके पर आयोजकों ने आगामी कार्यक्रमों की तिथियों की भी घोषणा की।

पंचायती बाग स्थित मंच पर आचार्य रोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। इसके उपरांत रामलीला मंचन में इस्तेमाल होने वाले रथ, पर्दे, धनुष-बाण और अन्य सामग्रियों की भी पूजा की गई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन ने बताया कि इस वर्ष आयोजन की शुरुआत 7 अक्टूबर को सुबह 7 बजे 24 घंटे के अखंड गायत्री पाठ से होगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को गणेश शोभायात्रा, 12 अक्टूबर को राम बारात और 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। महोत्सव का समापन भगवान श्रीराम के राजतिलक और 5100 दीपों की भव्य महाआरती के साथ होगा।

पूजन के बाद आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की। इस अवसर पर सुरेश चंद्र आर्य, सचिन कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार यादव, शेखर राठौर, चंद्रपाल माथुर, जोगेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, रवि शर्मा, सुनील शाक्य, अवधेश चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक एवं समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …