Breaking News

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा।

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा।

बदायूँ: जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय के अनुसार, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (बदायूँ) और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 19 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज, ढिलवारी, दातागंज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले में निजी क्षेत्र की 35 से 40 कंपनियां भाग लेंगी। हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। मेले में लगभग 2,000 अभ्यर्थियों के जुटने की संभावना है, जिसकी सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित। संवाददाता,‌ …