Breaking News

शाहजहांपुर: के.आर. पल्प एंड पेपर में लगा स्वास्थ्य शिविर, विधायक अरविंद सिंह ने किया उद्घाटन।

शाहजहांपुर: के.आर. पल्प एंड पेपर में लगा स्वास्थ्य शिविर, विधायक अरविंद सिंह ने किया उद्घाटन।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पिपरौला स्थित के.आर. पल्प एंड पेपर (K.R. Pulp & Paper) में शुक्रवार को श्रम विभाग के तत्वावधान में निःशुल्क श्रमिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में कंपनी के श्रमिकों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमों द्वारा बीपी, शुगर, ईसीजी और ब्लड टेस्ट के साथ-साथ आंख, कान, नाक, गले, दांत, हड्डी व त्वचा रोगों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने श्रमिकों को उचित परामर्श देने के साथ ही जरूरत के मुताबिक मुफ़्त दवाइयां भी वितरित कीं।

मुख्यातिथि विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान या राष्ट्र की प्रगति में श्रमिकों का स्वस्थ रहना सबसे अहम है। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी नियमित जांच कराने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, ईएसआईएस और वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की अनुभवी मेडिकल टीमों ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा नियमों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त के.के. गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश कुमार सिंह, नागेन्द्र त्रिपाठी, कंपनी के डायरेक्टर राजगोपाल अग्रवाल सहित श्रम विभाग व मिल के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …