Breaking News

भमोरा-आंवला रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल और पर्स भी बरामद।

57.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भमोरा पुलिस ने एक युवक को 57.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात भमोरा-आंवला रोड स्थित ग्राम नौगवां अहीरान कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 57.35 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया गया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी की पहचान मोवीन पुत्र रफीक मियां, निवासी आजमनगर, थाना कोतवाली, बरेली के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाहर से स्मैक खरीदकर राहगीरों को बेचता था। पूछताछ में उसने नशे के कारोबार से होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च चलाने की बात बताई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना भमोरा में मुकदमा संख्या 411/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन। आई एम खान  बिसौली। नगर के …