Breaking News

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और साफ-सफाई के दिए कड़े निर्देश।

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और साफ-सफाई के दिए कड़े निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सेंटर पर पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और साफ-सफाई का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने महिलाओं के आवासीय कक्षों, शौचालयों, पेयजल व्यवस्था और वेंटिलेशन की स्थिति को खुद परखा। इसके अलावा, उन्होंने सेंटर के रिकॉर्ड रजिस्टरों, लंबित मामलों के निस्तारण और आपातकालीन सहायता प्रणाली की भी समीक्षा की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि केंद्र के सभी कमरों और शौचालयों में रोजाना साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पीड़ित महिलाओं के रहने वाले कमरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पूरी गोपनीयता और रात के समय पर्याप्त रोशनी का प्रबंध रखने पर भी जोर दिया गया।

परामर्शदाताओं और महिला कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए कि केंद्र में आने वाली हर पीड़ित महिला के साथ सहानुभूतिपूर्ण, सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल में व्यवहार किया जाए। इस औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, कासगंज थाना प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …